Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मराठा आरक्षण : तीसरे दिन भी आंदोलन, मुख्यमंत्री ने जारांगे से की बात

मुख्यमंत्री से बात होने के बाद मनोज जारांगे पाटिल ने भूख हड़ताल के दौरान पानी पीना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के खास अधिकारी मंगेश चिवटे भी मंगलवार को जालना में जारांगे पाटिल से मिले हैं, लेकिन मनोज जारांगे अपनी भूमिका पर अडिग हैं। उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया है।

31 Oct 2023

मराठा आरक्षण : तीसरे दिन भी आंदोलन, मुख्यमंत्री ने जारांगे से की बात

मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में आरक्षण के मराठा समाज के आंदोलन की आग लगातार तीसरे दिन भी सुलगती रही। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को सुबह राज्यपाल से मिलकर उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था की जानकारी दी है। आंदोलनकारियों से निपटने के लिए बीड़ जिले के बाद धाराशिव जिले में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इसी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल से फोन पर 25 मिनट तक बात की और उन्हें सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। लेकिन मनोज जारांगे पाटिल ने आठवे दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि उन्हें अधूरा नहीं पूरा आरक्षण चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री से बात होने के बाद मनोज जारांगे पाटिल ने भूख हड़ताल के दौरान पानी पीना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के खास अधिकारी मंगेश चिवटे भी मंगलवार को जालना में जारांगे पाटिल से मिले हैं, लेकिन मनोज जारांगे अपनी भूमिका पर अडिग हैं। उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया है।

पिछले दो दिनों से राज्य के कई जिलों में मराठा आंदोलन की वजह से तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पुलिस को आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी तेज करने का आदेश दिया है। इसके मद्देनजर बीड़ जिले में दो विधायकों के घर और कार्यालय जलाने के मामले में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीड़ और धाराशिव जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और यहां इंटरनेट भी बंद कर दिया है। इसके बाद भी धाराशिव जिले में मराठा आंदोलनकारी रेलवे पटरी पर बैठकर रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। पुणे में आज निफाड़ में एसटी बस आंदोलन कारियों ने यात्रियों को निकाल कर फूंक दिया है। हिंगोली , सातारा, सोलापुर , जालना, छत्रपति संभाजी नगर और नासिक आदि जिलों में मराठा आंदोलनकारियों ने कहीं हाईवे जाम किया, कहीं सार्वजनिक कार्यालयों को बंद कर तो कहीं बंद का आयोजन कर अपना आंदोलन कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News